AI से सारांश

इस पेज पर चर्चा करें

संक्षिप्त सारांश और व्यावहारिक अगले कदमों के लिए सहायक चुनें।

अनुरोध न दिखे तो कॉपी किया टेक्स्ट पेस्ट करें। सहायक पेज का टेक्स्ट माँग सकता है।

PDF में इन्वेंट्री गिनती की रिपोर्ट कैसे बनाएँ

लेखक: Neil Singhअपडेट किया गया:

त्वरित उत्तर

पूरी हो चुकी गिनती खोलें, तारीख और अंतर जाँचें, फिर «एक्सपोर्ट» और PDF चुनें। भेजने से पहले फ़ोन के शेयर मेनू से फ़ाइल खोलकर देख लें। Retail Scan & Stock 1.2.0 में कारोबार की जानकारी वाला PDF एक्सपोर्ट Store, Multi-Store और Business प्लान में मिलता है।

मोहल्ले की दुकान के काउंटर पर पूरी गिनती दिखाता फ़ोन और बगल में छपी रिपोर्ट का चित्र

1. पूरी हो चुकी गिनती जाँचें

Maple Corner Shop ने 31 अक्टूबर 2026 को गिनती पूरी की। «दस्तावेज़» में पूरी गिनती खोलें और दुकान, पूरी होने की तारीख और माप की इकाइयाँ जाँचें। दर्ज मात्रा की तुलना गिनी गई मात्रा से करें। दर्ज मात्रा न मिले तो तुलना लंबित रखें। मात्रा का दर्ज न होना और शून्य दर्ज होना अलग बातें हैं।

2. कारोबार की जानकारी वाला PDF एक्सपोर्ट करें

ये चरण ऐप के 1.2.0 वर्ज़न के लिए हैं। एक्सपोर्ट मेनू में PDF न दिखे तो इंस्टॉल किया गया वर्ज़न जाँचें।

«और» → «व्यवसाय प्रोफ़ाइल» में नाम जाँचें। PDF में कारोबार या स्थान का नाम और दर्ज होने पर पता, फ़ोन और ईमेल आते हैं। कई दुकानों वाले खाते में रिपोर्ट उस दुकान का नाम भी दिखा सकती है जहाँ गिनती हुई। शेयर करने से पहले संपर्क विवरण जाँचें।

गिनती के विवरण में «एक्सपोर्ट» पर टैप करके PDF चुनें। उसकी जगह ऑर्डर का बटन दिखे तो ⋯ दबाएँ, फिर «एक्सपोर्ट» → PDF चुनें। ऐप फ़ाइल बनाकर फ़ोन का शेयर मेनू खोलता है। मुफ़्त प्लान में PDF चुनने पर प्लान बदलने का विकल्प खुलता है। Excel (XLSX) और CSV एक्सपोर्ट मुफ़्त प्लान में भी मिलते हैं।

फ़ोन, रिपोर्ट और शेयर करने के लिए तैयार कॉपी पर गिनती की वही तीन पंक्तियाँ दिखाता चित्र

3. फ़ाइल खोलें और शेयर करें

शेयर मेनू से कॉपी सेव करें या PDF भेजें। फ़ाइल खोलकर कारोबार की जानकारी, दस्तावेज़ संख्या, पूरी होने की तारीख और अंतर वाली पंक्ति देखें। Maple Corner Shop तारीख वाली PDF दुकान के मालिक को भेज सकती है और उसकी एक कॉपी गिनती के रिकॉर्ड के साथ रख सकती है।

भरी हुई स्टॉक गिनती रिपोर्ट का उदाहरण

Maple Corner Shop · 31 अक्टूबर 2026 · पूरी हुई INV-20261031-001
उत्पाद का नामदर्ज मात्रागिनी गई मात्राअंतर
ओट पेय, 1 लीटर1210-2
पास्ता, 500 ग्राम18180
काबुली चना, 400 ग्राम24240

दुकान के रिकॉर्ड में ओट पेय के 12 पैक थे और गिनती में 10 मिले। अंतर 10 − 12 = −2 इकाइयाँ है। दोबारा गिनने पर कमी की पुष्टि हुई। वजह का पता अभी नहीं चला है।

अंग्रेज़ी में संपादकीय उदाहरण। हमने इस एक-पेज के PDF में काल्पनिक डेटा और 1.2.0 एक्सपोर्ट के कुछ कॉलम इस्तेमाल किए हैं। ऐप के एक्सपोर्ट में बारकोड, जगह, नोट्स और हर पंक्ति की गिनती का समय भी होता है।

भरा हुआ उदाहरण डाउनलोड करें (PDF, अंग्रेज़ी)

PDF, XLSX या CSV कब इस्तेमाल करें

जब किसी को तारीख वाली रिपोर्ट पढ़नी, प्रिंट करनी या सहेजनी हो, तो PDF भेजें। पंक्तियाँ फ़िल्टर करने, फ़ॉर्मूले जोड़ने या वर्कबुक में गिनतियों की तुलना करने के लिए XLSX चुनें। जब दूसरे टूल को सादा टेबल डेटा चाहिए और उसकी इंपोर्ट शर्तें जाँच ली हों, तो CSV चुनें।